फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें भिड़ीं, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो बाइकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने की वजह से चेहरे और सिर पर आई गंभीर चोटें मौत की वजह बताई गई हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती छतरपुर जनपद के गौरिहार थानांतर्गत कटरा गांव निवासी राजू पाल (33) शनिवार की रात बाइक पर चंदला से निमंत्रण कर घर लौट रहा था। यूपी-एमपी सीमा पर लौड़ी मार्ग में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। राजू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन बांदा जिला अस्पताल ले आए। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
बांदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लवकुश नगर बहनोई राहुल पाल ने बताया कि राजू मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी शिवकली और दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। दूसरी बाइक पर सवार घायल दोनों युवकों का गौरिहार अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकें कब्जे में ले ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें