फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ला/बदौसा। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फतेहपुर के पलटूपुर निवासी सुधीर निषाद (28) पुत्र रामरूप निषाद शुक्रवार को दोपहर अपनी मां राजमती (45) को बाइक में लेकर ननिहाल सेमरी (तिंदवारी) जा रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दोहतरा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। राजमती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुधीर घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ 279, 337, 304 व 304ए आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, बदौसा थाना क्षेत्र में बरकतपुर निवासी अजहर (24) पुत्र अजीज खां अपनी मां बानो (44) और बड़ी मां भूरी (55) पत्नी आजम को बाइक से लेकर बदौसा आ रहा था। शुक्रवार की शाम पेट्रोल पंप के पास डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। भूरी उर्फ साबरा बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। अजहर और बानो घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों फातेहा का सामान लेने जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें