खेलो इंडिया के लिए चयनित प्रशिक्षु खिलाड़ी मोहम्मद साहिल (बाएं) और हर्ष फोगाट (दाएं)। मध्य में क्र?
- फोटो : BANDA
बांदा। भारत सरकार द्वारा ‘खेलो इंडिया-राष्ट्रीय चैंपियनशिप’ वालीबाल प्रतियोगिता में यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित आवासीय वालीबाल के दो प्रशिक्षु खिलाड़ियों को अपनी मेधा दिखाने का मौका मिलेगा। उनका चयन कर लिया गया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता 9 से 15 जनवरी तक गुवाहाटी (असम) में होनी है।
केंद्र सरकार ने देश की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें देश के लगभग सभी राज्यों के खिलाड़ी शामिल होंगे और वालीबाल में अपनी दक्षता साबित करेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम आवासीय छात्रावास के वालीबाल प्रशिक्षु मोहम्मद साहिल का अंडर-21 यूथ टीम और हर्ष फोगाट का अंडर-17 जूनियर टीम में चयन किया गया है। साहिल बांदा का रहने वाला है, जबकि हर्ष फोगाट बिहार का बताया गया है। दोनों को वालीबाल प्रशिक्षक क्रीड़ाधिकारी खुद आनंद बिहारी श्रीवास्तव हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में बांदा स्टेडियम के प्रशिक्षुओं को प्रतिभाग का अवसर मिलने पर डीएम हीरा लाल ने खुशी जताते हुए सफलता की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, जिला वालीबाल संघ सचिव शिवकुमार गुप्ता, जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां, वरिष्ठ खिलाड़ी शिवकरन सिंह, गजराज सिंह, रणवीर सिंह, श्रीकृष्ण चौरसिया, जितेंद्र शर्मा, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, क्रिकेट प्रशिक्षक जितेंद्र यादव, हॉकी प्रशिक्षक जावेद अहमद, कबड्डी प्रशिक्षक कमल यादव सहित स्टेडियम स्टाफ के मोहनलाल और पवन कुमार आदि ने खुशी व्यक्त की है।