फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 गोवंशों की मौत के बाद बची गायों की ली सुध

विज्ञापन
खप्टिहा कलां पशु आश्रय केंद्र में बछड़े को गुड़ व दाना खिलाते सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पैलानी तहसील के खप्टिहाकलां गांव में तीन दिन पहले हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से पशु आश्रय केंद्र में 21 गोवंशों की मौत के बाद आश्रय केंद्र के गोवंशों की जमकर सुध ली जा रही हैं। चारा, भूसा के लिए तरसती रहीं इन गायों को अब अफसर चट्टी, गुड़, दाना और चोकर अपने हाथों से खिला रहे हैं। बैंकर्स क्लब ने गौ संरक्षण के लिए एक नेक पहल मिशन की शुरुआत की है।
विज्ञापन

शनिवार (3 जनवरी) को खप्टिहा कलां में पशु आश्रय केंद्र में 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूटकर गिरने से 21 गोवंशों की मौत हो गई थी। इस केंद्र का संचालन एक स्वयंसेवी संगठन कर रहा है। एकसाथ इतनी गायों की मौत से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। डीएम हीरालाल और एसपी गणेश साहा मौके पर पहुंचे थे। डीएम ने एफआईआर के आदेश दिए थे। साथ ही पशु आश्रय केंद्र से एचटी लाइन हटाने का निर्देश दिया था। अब इस पशु आश्रय केंद्र के हालात काफी बदले नजर आ रहे हैं। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चचंद्र वर्मा की अगुवाई में बैंकों के अफसर और प्रबंधकों की टीम आश्रय केंद्र पहुंची।
टीम अपने साथ गायों को ओढ़ाने के लिए 200 खाली बोरे और गुड़, दाना, चोकर आदि लिए थी। सीडीओ और बैंक अफसरों ने अपने हाथों से गायों को यह खिलाया। साथ ही यह भी कहा कि बैंकर्स क्लब अपनी ओर से अन्य गोशालाओं में भी यही योगदान करेगा। टीम में इलाहाबाद बैंक क्षेत्रीय महाप्रबंधक डा. राहुल श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (हमीरपुर जोन) रणंजय सिंह, एलडीएम (बांदा) अभिजीत कुमार, इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक दिग्विजय सिंह (बांदा), एलडीएम अनूप सिंह यादव (महोबा), केनरा बैंक प्रबंधक विक्रम बहादुर सिंह, सिंडीकेट बैंक प्रबंधक सुश्री रुपाली त्रिपाठी, यूनियन बैंक प्रबंधक मुनीश, बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधक बृजेश तिवारी, पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक सुशील कुमार यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक ने 1100 खाली बोरे दिए
बांदा। गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने संपन्न लोगों, उद्योगपतियों और गो प्रेमियों आदि से गोशालाओं के लिए निष्प्रयोज्य कंबल, सूती चादर, बोरे, त्रिपाल आदि दान करने की अपील की हैं। इस पर इलाहाबाद बैंक बांदा ने निराश्रित गोवंश के लिए 1100 खाली बोरे और चूनी, चोकर, गुड़, दाना आदि दान किया हैं। इसमें खप्टिहा कलां पशु आश्रय केंद्र के लिए 200 खाली बोरे, तिंदवारी गोशाला में 50, अतर्रा कान्हा पशु गोशाला में 75, मटौंध गोशाला में 75, तुर्रा, पिथौराबाद, गुरेह, महोखर, लामा, मवई, पपरेंदा और कौहारा गोशालाओं के लिए 50-50, कमासिन गोशाला के लिए 300 खाली बोरे उपलब्ध कराएं हैं। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आईएन सिंह ने दी।
युवाओं ने गायों को चारा-गुड़ खिलाया
अतर्रा। अखिल भारतीय युवा एकता परिषद के युवाओं की टीम ने रविवार को यहां कान्हा पशु आश्रय केंद्र में गायों को चारा और गुड़ खिलाया। उन्हें ठंड से बचाव के लिए जूट के बोरे पहनाए। परिसर में गंदगी देखकर युवाओं ने कहा के अगले दिन वे खुद इसकी सफाई करेंगे। टीम में सत्यम तिवारी, सूरज पांडेय, अंकुर संजीव, रोहित यादव, अजय यादव, मिंटू यादव, वैभव आदि शामिल रहे। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने युवाओं के इस काम को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें