= तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा चौकी के पास हुआ हादसा, हेलमेट नहीं लगाए था
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। गिट्टी से भरे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमरी निवासी विजय शंकर ने बताया कि उनका भतीजा निखिल (23) बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक से बांदा जा रहा था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा चौकी के पास सामने से आए गिट्टी से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोट आईं।
उसे गंभीर हालत में पुलिस और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़ा अविवाहित था। पिता राजाबाबू अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गिट्टी से भरे ट्रक से हादसा हुआ है। शव काे मोर्चरी में रखाया गया है।