फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर

Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की बाइक में मंगलवार को बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर थाने के पास गिट्टी लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव पिपरगंवा निवासी जगत (48) की मंगलवार को कस्बे के आर्यावर्त बैंक में ड्यूटी लगी थी। वह इंडियन बैंक से रुपये निकालने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बांदा की ओर से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें