फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक ने मारी टक्कर, रेलिंग से टकराई कार, युवक की मौतट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार रेलिंग में टकरा गई। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार हमीरपुर के हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी सनत सिंह (29) साथी अनिल (28), रमेड़ी हमीरपुर निवासी रजत (22) व कानपुर निवासी विपिन (38) कार से बृहस्पतिवार की रात चित्रकूट जा रहे थे।
देर रात बिसंडा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के चैनेज नंबर 36 के पास विपरीत दिशा से आए ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार की स्पीड तेज होने से वह बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गए। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। उधर, चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची बिसंडा थाना पुलिस ने कार की बाडी काटकर उसमें फंसे सनत व अन्य लोगों को निकाला। सनत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल अनिल, रजत और विपिन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से रजत लखनऊ रेफर कर दिया। सनत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि वाहन का पता करने के लिए सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें