Truck driver dies after being hit by Pokeland in sand mine
- फोटो : BANDA
बांदा। केन नदी स्थित रेंहुटा खदान में बालू लोड कर रही पोकलैंड मशीन की चपेट में आकर ट्रक चालक कोतवाली नगर क्षेत्र के किलेदार पुरवा निवासी दीपक उर्फ भाटा राजपूत (20) पुत्र रामकरन की मौत हो गई। घटना शुक्रवार आधी रात करीब डेढ़ बजे की है।
साथ प्रदीप की नजर पड़ गई। वहां मौजूद अन्य ट्रक चालकों की मदद से बालू में दबे दीपक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पोकलैंड चालक भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दूसरे ट्रक चालक प्रदीप के हवाले से मृतक की मां संपत ने बताया कि ट्रक में खराब बालू भरने पर दीपक का पोकलैंड चालक से विवाद हो गया था। इसी के बाद घटना हो गई। आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या की गई है। वह तीन साल से ट्रक चला रहा था। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर परिजन एसपी दफ्तर पहुंच गए। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पैलानी थाना इंसपेक्टर नंदराम प्रजापति का कहना है कि यह हादसा है। फिर भी परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पांच माह में गंवा दिए दो जवान बेटे
पांच माह में दो जवान बेटे गंवाने वाली संपत ने बताया कि कमाऊपूत दीपक की मौत के साथ ही पूरा घर उजड़ गया। उसके घर में कोई पुरुष नहीं बचा। पांच माह पूर्व उसके बड़े बेटे अजय राजपूत का लर्तया पुल के पास रेल पटरी में शव मिला था। उसकी भी हत्या की गई थी। लेकिन पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था। अब दीपक की मौत ने उसे बेसहारा कर दिया। घर में मात्र एक पुत्री पूजा है।