फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने लगाया लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध। ट्रक चालक ने पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट और 20 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उधर, पुलिस इसे ट्रक फाइनेंस कंपनी के लोगों और ट्रक चालक व क्लीनर के बीच मारपीट का मामला बता रही हैं।
विज्ञापन

घाटमपुर (कानपुर नगर) अमित सिंह पुत्र शिवपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक लेकर बालू लेने गौरिहार (एमपी) जा रहा था। शनिवार को शाम करीब पांच बजे टाटा सूमो पर सवार अज्ञात लोगों ने मटौंध क्रासिंग के पास उसे नीचे उतार लिया और मारपीट कर उससे 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उधर, इसका यह भी कहना था कि घटना में इस्तेमाल की गई टाटा सूमो थाने में खड़ी है।
उधर थाने के एसआई सुलतान सिंह ने बताय कि मारपीट की सूचना मिलने पर एसआई सूरज पांडेय फोर्स के साथ मौक े पर पहुंचे और मारपीट कर रहे महेश प्रजापति पुत्र मुन्ना लाल (झांसी), शाहिद अहमद पुत्र सिद्दीक (ओरछा), शनि साहू पुत्र दिनेश साहू (घाटमपुर) और संदीप सिंह पुत्र खुन्ना सिंह (घाटमपुर) को पुलिस पकड़ लाई और इन सभी का धारा 151 में चालान कर दिया गया। उनकी टाटा सूमो पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। उधर, थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि चालक द्वारा लगाया जा रहा लूट का आरोप गलत है। फाइनेंस कंपनी के लोग ट्रक ले गए है। इसी बात को लेकर ट्रक ड्राइवर व फाइनेंसरों में मारपीट हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें