बांदा। युवक की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी थी। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी रामलखन ने चिल्ला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी को गांव का हरिवंशलाल नामक युवक अक्सर परेशान करता था। दो बार शिकायत किए जाने के बावजूद वह नहीं माना। इसी के चलते उसकी बेटी 17 वर्षीय प्रतिभा ने 15 फरवरी को फंदा लगा लिया था। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चिल्ला थानाध्यक्ष अर्पित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।