फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लाल सोने की लूट में तिकड़ी का गठजोड़, खूब फल-फूल रहा धंधा

Wed, 29 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 14 किसानों के खेतों में रास्ता बनाती जेसीबी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बांदा। लाल सोना (मौरंग) की लूट में मौरंग कारोबारी, खनिज विभाग व खाकी का तिकड़ी गठजोड़ खूब फल-फूल रहा है। माैरंग कारोबारी इन दो विभागों को साध कर सरकार को राजस्व का खूब चूना लगा रहे हैं। निचले स्तर के कर्मचारियों को अपनी ओर मिलाकर यह धंधा खूब चल रहा है। खदानों से बिना रायल्टी और रवन्ना के ओवरलोडिंग परिवहन के खेल में सभी की संलिप्तता अंदरखाने में मशहूर हो चुकी है।
विज्ञापन

लाल सोने की लूट में रातों रात करोड़पति बनने का ख्वाब संजोए मौरंग कारोबारी सारे नियम और कायदे कानून ताक रखते हैं। बांदा-चित्रकूट और कौशांबी में खाकी की संलिप्तता उजागर होने से पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई की गई, लेकिन विभागीय जांच अभी अटकी पड़ी हैं।अब तक निलंबित कर्मियों के विभाग ने बयान तक दर्ज नहीं कराए गए हैं।

पिछले दिनों बांदा-चित्रकूट और कौशांबी के पुलिसकर्मियों का निलंबन होने से ओवरलोडिंग का यह खेल थम जाना चाहिए था, लेकिन रात के समय यह खेल बदस्तूर जारी है। सिर्फ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने से खनिज विभाग के अफसर और कर्मी व मौरंग कारोबारी चैन की बंशी बजा रहे हैं। इनकी वजह से बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक बिना रायल्टी व रवन्ना के मौरंग का परिवहन करते हैं।
विज्ञापन

जिले में इस खेल की जड़े इतनी मजबूत हो चुकी हैं कि अफसर तक इसमें हाथ डालने से घबराते हैं। रात के समय मौरंग से ओवरलोड ट्रकों की कतारें लगी देखी जा सकती है। कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। जिससे सरकारी राजस्व को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। उधर, बांदा जिले में निलंबित किए गए बदौसा थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार व आरक्षी अनुराग की विभागीय जांच शुरू है, लेकिन अब तक उनके बयान दर्ज नहीं कराए जा सके हैं।
-

वर्जन


बदौसा थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार व आरक्षी अनुराग के खिलाफ विभागीय जांच शुरू है। अभी उनके बयान नहीं लिए गए हैं। दोनों पुलिस कर्मियों को नोटिस भेजकर बयान लिए जाएंगे।
- मेविस टॉक, जांच अधिकारी/सहायक पुलिस अधीक्षक, बांदा।
-

वर्जन
-

समय-समय पर ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस, प्रशासन, राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम जांच करती है। जांच में बिना रवन्ना व रायल्टी के ट्रक पकड़े जाने पर उन पर कार्रवाई की जाती है।
- राज रंजन, जिला खनिज अधिकारी, बांदा




किसान बोले, फसल उजाड़कर खेत से रास्ता बना रहे मौरंग कारोबारी
नरैनी (बांदा)। किसानों की भूमिधरी जमीन पर लगी ज्वार व चना की फसल उजाड़कर रास्ता बनाकर अवैध खनन करने के मामले में किसानों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।
तहसील क्षेत्र के बड़ैछा गांव निवासी सुनील, भरतलाल दिवाकर, राजू पटेल, राजेश, कमलेश, विश्वनाथ, फूलचंद, राकेश, राजा भैया, अजीत कुमार, सुनील सहित लगभग 50 किसानों ने एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि मौरंग कारोबारी खेतों में लगी ज्वार, चना की फसल को उजाड़ कर जबरन रास्ता बनाकर मौरंग की निकासी की शुरूआत कर रहे हैं।
जबकि गांव में खनिज का कोई भी सरकारी पट्टा नहीं है। मौरंग कारोबारी व फर्जी ठेकेदार बताकर लोगों को जिंदा दफन करने की धमकी दी जा रही है। मंगलवार को किसानों ने तहसील में प्रदर्शन करने के बाद उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है और त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

मुख्यमंत्री से की शिकायत

तहसील क्षेत्र के पथरा गांव की प्रधान ममता देवी ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मौरंग का ठेका तेराब गांव में है। ठेकेदार ने पथरा क्षेत्र के गांव की बागै नदी से स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से खनन कर रहे हैं। करोड़ों रुपये की राजस्व की चोरी कर सरकार को चूना लगा रहे हैं।

फोटो- 14 किसानों के खेतों में रास्ता बनाती जेसीबी। संवाद- फोटो : credit

फोटो- 14 किसानों के खेतों में रास्ता बनाती जेसीबी। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें