फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से फिर टूटे पेड़ और खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का असर चित्रकूटधाम मंडल में बरकरार है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी मंडल में तेज आंधी और बारिश हुई। इससे पोल और खंभे टूट गए। बिजली की लाइनों को भी भारी क्षति पहुंचाई। पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। बांदा शहर में भी कई-कई घंटे आपूर्ति ठप रही। उधर, तापमान में दो डिग्री की और गिरावट आई और यह 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम जानकारों के अनुसार, बादल और बूंदाबांदी आदि का सिलसिला अभी कई दिन चलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। घने बादलों के बीच 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। काफी टूट-फूट हुई। कुछ देर तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी का सिलसिला दोपहर तक चला। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। मौसम में 23 फीसदी नमी दर्ज की गई। लगातार दो दिनों की
आंधी-बारिश से बिजली और जलापूर्ति के साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। न्यायालय परिसर में पेड़ की डाल टूटने से कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यहां की बिजली लाइनें भी टूट गईं। न्यायालय परिसर की भी बिजली आपूर्ति ठप रही। बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में खुरहंड गांव के पास धराशायी हो गए। भारी-भरकम पेड़ से लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों की मदद से पेड़ काटकर हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें