फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 23 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा में सड़क पर धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतर्रा। आऊ गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बबेरू-अतर्रा मार्ग पर जाम लगाकर दो माह से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर न बदलने पर आक्रोश जताया। तहसीलदार ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आऊ गांव के गोविंद, रामनरेश, दिलीप कुमार, अंशु मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की, उसका भी असर नहीं हुआ।

जेई व लाइन मान 3 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। सूखे से पस्त किसान इतनी रकम कहां से लाएं। करीब एक घंटा के जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहे। तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले इंद्रधनुष फाउंडेशन अध्यक्ष राहुल द्विवेदी की अगुवाई में भी ग्रामीणों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी आज तक नहीं बदला गया।
विज्ञापन


थनैल समेत कई गांवों में यही स्थिति है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मुन्ना पांडेय, रामनरेश, दिलीप कुमार, संजू तिवारी, अतुल आदि ने तहसीलदार धीरेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। तीन दिन में ट्रांसफार्मर न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें