बांदा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शहर के एक होटल में आईसीआरपीएस-1 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण खत्म हो गया। डीआरपी निशा राजपूत ने महिलाओं को फूड न्यूट्रेशन हेल्थ व वॉश (एफएनएचडब्ल्यू) के बारे में बताया। आंतरिक सामुदायिक रिसोर्स पर्सन (आईसीआरपी) के दायित्व व कार्यों की जानकारी दी।
महिलाओं से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, भ्रांतियां, माहवारी के समय पोषण व खानपान आदि के बारे में चर्चा की। जिला मिशन प्रबंधक प्रवीन कंचनी ने कोरोना-19 की नई गाइडलाइन व बचाव के उपाय बताए। डीएमएम अरुण लौर ने भी संबोधित किया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। डीआरपी अशोक राज, बीआरपी उर्मिला आदि उपस्थित रहीं।