पैलानी। गड़रिया (जसपुरा) गांव का शिवभजन निषाद पुत्र हीरालाल अपने दोस्त रायपुरा गांव निवासी राजेंद्र पुत्र रामसनेही पाल को बाइक पर बैठाकर बृहस्पतिवार को दोपहर बांदा आ रहा था। जसपुरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने उन्हें अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया।