फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैंटून पुल से बंद कराया आवागमन, पुलिस तैनात

विज्ञापन
पुल से आवागमन बंद होने पर नाव से सफर करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। क्षतिग्रस्त पैंटून पुल से जान जोखिम में डाल आवागमन की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। शुक्रवार को गलौली पैंटून पुल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुल से आवागमन बंद कराया गया।
विज्ञापन

तेज आंधी व बारिश से बुधवार देर रात बारा-गलौली पांटून पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर इससे आवागमन कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष अनुपमा तिवारी ने मौके पर पुलिस बल भेजकर पुल से आवागमन बंद कराया।
इसके साथ ही फतेहपुर सीमा से आवागमन बंद कराने के लिए जाफरगंज प्रभारी को सूचित किया। शुक्रवार को पुल के दोनों तरफ से आवागमन बंद रहा। वहीं दूसरी ओर पुल से आवागमन बंद होने के बाद ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हालात का फायदा उठाते हुए नाविक मनमानी कीमत वसूल रहे है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल दुरुस्त कराने की मांग की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें