फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदेमातरम का उद्घोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। भाजपाइयों ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार अनुरागी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कस्बे के बबेरू रोड स्थित एक मैरिज हाल से शुरू हुई। इसके बाद रामलीला मैदान, मुख्य चौराहा, बांदा रोड, सिंहपुर रोड, अतर्रा रोड भ्रमण करते हुए तिलहर देवी मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान नगर के समजासेवी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा में भारत माता की जय का उद्घोष किया गया। डीजे पर बज रहे देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर यात्रा में शामिल लोग थिरकते रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राज नारायण द्विवेदी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, रामबिहारी शुक्ला, रसिक शिवहरे, आशू शिवहरे, ओमप्रकाश तिवारी, महेश द्विवेदी, वर्षा गौतम, कुलदीप शिवहरे, दिवाकर द्विवेदी, चन्द्रशेखर पाण्डेय, राजेंद्र मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, राघवेंद्र द्विवेदी, भोला कबीर, मैकू कोटार्य आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें