फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-शॉपिंग के खिलाफ एकजुट हों व्यापारी

Fri, 29 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। व्यापारी अधिकार संगठन व्यापारियों के उत्पीड़न और ई-शॉपिंग के विरोध में जनसंपर्क अभियान चलाएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों से एकजुट होने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां संगठन कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामराज गुप्ता ने कहा कि जनसंपर्क अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। कार्यकर्ता अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ें।

कहा कि बुंदेलखंड में छोटे व्यापार बंद होने की कगार पर हैं। सरकार व्यापारियों पर पांच फीसदी टैक्स फिर थोपना चाहती है। इस समय 12 हजार करोड़ की सालाना शॉपिंग आनलाइन हो रही है।
विज्ञापन


इससे व्यापारियों की शामत है। उन्होंने व्यापारियों से पॉलीथिन के पूरी तरह बहिष्कार का आह्वान किया। सचिव रामबाबू गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशुन बासू, बिंदु गुप्ता, अनीता शुक्ला, केशकली गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें