फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा की बेटी ने किया नाम रोशन

Fri, 29 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले की होनहार मेधावी बालिका ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपनी सेक्रेट्री फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 25वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


शहर के डीएम कालोनी निवासी बस संचालक मयंक गुप्ता और समाजसेवी ऊषा गुप्ता की बेटी प्रांजलि ने वर्ष 2015 के दिसंबर में आयोजित कंपनी सेक्रेट्री फाउंडेशन की परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में देश भर में लगभग 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। घोषित सूची के क्रम संख्या 253 में प्रांजलि का नाम दर्ज है।
विज्ञापन


उसकी रैंक राष्ट्रीय स्तर पर 25वीं है। प्रांजलि ने वर्ष 2014-15 में वन स्थली विद्यापीठ, जयपुर से इंटर की परीक्षा 87 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

उसका चयन बीकाम के लिए दिल्ली यूनीवर्सिटी में हो गया था, लेकिन उसने कानपुर के क्राइस्ट चर्च कालेज में दाखिला लिया और बीकाम के साथ फाउंडेशन कोर्स की तैयारी भी करती रही।

प्रांजलि की तमन्ना देश की किसी बड़ी और बेहतर कंपनी में सेकेट्री का दायित्व निभाने की है। नतीजा घोषित होने के बाद प्रांजलि के घर में खुशी का माहौल है। बधाइयां देने वालों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें