फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बदौसा कस्बे में ही मुख्यालय बनाने की व्यापारियों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। कस्बे के व्यापारियों ने बदौसा को ब्लाॅक मुख्यालय बनाने के लिए पत्र भेजा। मांग है कि ग्राम सभा की खाली जमीन पर कार्यालय आदि के भवनों का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

कभी तहसील मुख्यालय रहे बदौसा ग्राम पंचायत को ब्लाॅक बनवाने के लिए यहां के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इनकी मांग पर शासन ने ग्राम पंचायत बदौसा को नवसृजित होने वाले विकास खंड का दर्जा दिया था। शासन के निर्देशन पर सीडीओ ने 6 अप्रैल को एसडीएम अतर्रा को पत्र लिखकर ब्लाक मुख्यालय के लिए भूमि का प्रस्ताव मांगा था। ब्लाक कार्यालय के लिए जमीन ग्राम पंचायत बरछा व तुर्रा का सर्वे किया गया।
वहीं स्थानीय लोगों, समाजसेवियों व व्यापारियों ने कस्बे में ही ब्लाक मुख्यालय के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि कस्बे में कार्यालय होने से आसपास के सभी गांवों के लोगों को लाभ होगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदित नारायण द्विवेदी, नवीन जैन, हरिओम बाजपेई, शहनवाज शानू, रविशंकर, रज्जू गुप्ता, विजय यादव आदि ने बैठक का जनसमर्थन व रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंपकर कस्बे में ही ब्लाक मुख्यालय के निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें