फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यूरिया की हो रही कालाबाजारी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाकियू (अराजनैतिक) चित्रकूटधाम मंडल की मासिक पंचायत मंडलीय कार्यालय में आयोजित हुई। किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अभी तक पूरे जिले में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो रही है। खोदे गए मार्गों की मरम्मत न होने से ग्रामीण और किसान परेशान हैं। यूरिया खाद के लिए किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। प्राइवेट दुकानों में 400 रुपये से अधिक खाद बेची जा रही है। खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भाकियू पदाधिकारियों ने की।
धान क्रय केंद्रो में जिला विपणन अधिकारी की लापरवाही से धान खरीद केंद्र बंद होने का आरोप लगाया है। अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। मासिक पंचायत में मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, जिला महासचिव जगप्रसाद, नगर अध्यक्ष मनोज निगम, जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, सदर तहसील अध्यक्ष रोहित द्विवेदी, छम्मू खान, रचना सेन, शिरोमणि, शैलेंद्र, सुरेश कुमार, नवल द्विवेदी आदि किसान नेता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें