फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुंदरीकरण कार्य के विरोध में जारी रहा व्यापारियों का अनशन

Sat, 17 Jan 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 02 बबेरू में धरनास्थल पर अनशन में बैठे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण में हो रहे नुकसान से आहत व्यापारियों का अनशन चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होता अनशन जारी रहेगा। व्यापार संघ चौराहा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में चौथे दिन महेश सोनी, राहुल, दिनेश चौरसिया, भूपेंद्र कुमार, सुनील आदि अनशन पर बैठे। उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष केके महंत ने व्यापारियों को माला पहनाकर जोश भरा।
विज्ञापन

कहा कि मुख्य चौराहे को केंद्र बिंदु मानकर सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएं। वहीं इस दौरान सांसद कृष्णा पटेल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समर्थन दिया। कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों पर कार्रवाई का अंतिम समय तक विरोध किया जाएगा। व्यापारी हित के लिए वह सदैव साथ हैं।
इसके साथ ही शनिवार को बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति भी धरनास्थल पर पहुंचे और पार्टी की ओर से व्यापारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर अरविंद कसौधन, केके महंत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें