फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, वृद्ध की मौत, कई घायल

Mon, 06 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से वृद्ध की मौत हो गई। ट्राली सवार डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिसंडा और बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के अकौना गांव से लगभग 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर बिलगांव रामलीला देखने गए थे। रविवार को तड़के गांव लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली अंधे मोड़ पर पलट गई। ट्राली पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने ट्राली में दबे घायलों को बाहर निकाला।

अकौना गांव निवासी मेड़ेलाल (57) पुत्र गया प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अरविंद (28) पुत्र शिव प्रसाद, राजकुमारी (53) पत्नी रामसनेही, अंजना (9) पुत्री बिल्लू, करन (19) पुत्र रामभवन समेत डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल अकौना गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव का विनीत कुमार (7) पुत्र रतन सविता सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें