बांदा स्टेशन में ट्रैक निरीक्षण को आई रिकार्डिंग ट्रेन।
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन खत्म होने पर संभावित रेल संचालन के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को रेलवे की टीम ने विशेष ट्रेन से झांसी-बांदा-कानपुर सेक्शन में खैराड़ा से भीमसेन तक ट्रैक का निरीक्षण किया।
सीनियर वरिष्ठ खंड अभियंता गौतम द्विवेदी ने बताया कि ट्रैक में खामियां नहीं मिलीं। वरिष्ठ मंडल अभियंता (रेलपथ) एनके शाक्य को पटरियों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन प्रबंधक कृष्ण कुमार कुशवाहा, यातायात निरीक्षक पीके सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।