फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बालिकाओं को बताया समाज की रीढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीएम ने छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

नारी शक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित समारोह में राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि बालिका समाज की रीढ़ है। इसके बिना भारतीय समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपना योगदान दे रहीं हैं।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए कई योजना संचालित की जा रही हैं। बालिकाओं ने विभिन्न स्वरूपों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। डीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, कामिनी सिंह, प्रिया गुप्ता, जया गुप्ता, निशा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संचालन विधु त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें