फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : 50 ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड देकर शुरू की घरौनी योजना

विज्ञापन
घरौनी योजना की खतौनी अभिलेख लाभार्थी को सौंपते विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीएम आनंद कुमार सिंह व भा? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूरे देश में स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड वितरित किए। कलक्ट्रेट सभागार में कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीएम आनंद कुमार सिंह और जनप्रतिनिधियों ने 50 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड (घरौनी) सौंपे। इस योजना में पहले चरण में जिले के 10 गांवों के 3477 परिवार चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि स्वामित्व योजना में जिले के 10 गांवों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। गांवों की नई बस्तियों में रहने वाले 3,477 परिवारों को योजना में शामिल कर उनके आवासीय अभिलेख/संपत्ति कार्ड (घरौनी) तैयार किए गए हैं।
इसमें गृह स्वामी के परिवार के प्रत्येक सदस्य व बस्ती का नाम, मकान की लागत आदि जानकारियां अंकित की गई हैं। उन्होंने बताया कि घरौनी का इस्तेमाल लाभार्थी बैंक से ऋण व अन्य गतिविधियों में कर सकेंगे।
विज्ञापन

एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि अभी तक कृषि भूमि के अभिलेख तैयार होते थे। स्वामित्व योजना लागू होने के बाद अब ग्रामीण आवासीय अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। जिले के प्रत्येक गांव में संपत्ति कार्ड (घरौनी) तैयार कराई जाएगी।
लाभार्थियों को घरौनी बांटने में विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सुधीर कुमार, उप निदेशक (कृषि) आरके माथुर, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें