फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली में होगी कुआं-तालाब जियाओ अभियान की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में चलाए गए 90 प्लस अभियान को दिल्ली के मंच पर साझा करने के दो दिन बाद ही अब देश की राजधानी में बांदा में चलाए गए कुआं-तालाब जियाओ और वाटर हार्वेस्टिंग अभियानों की गूंज होगी। इसे भी केंद्र सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर का मंच मिला है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय अंतर्गत जल संसाधन विभाग, दिल्ली के सलाहकार सुनील कुमार अरोड़ा द्वारा बांदा डीएम हीरा लाल को भेजे गए पत्र में 18 अक्तूबर (शुक्रवार) को दिल्ली के डा.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अपराह्न 3 बजे %वाटर टॉक’ आयोजन की सूचना देने के साथ ही डीएम को इसमें आमंत्रित किया है। ताकि वह बताएं कि बुंदेलखंड के बांदा में जल संरक्षण क्षेत्र में क्या और कैसे कार्य किए गए? जल शक्ति मंत्रालय हर माह यह वार्ता आयोजित करता है।
इसमें देश में कहीं भी पानी के संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों, व्यक्तियों आदि को आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम में भी जल शक्ति मंत्रालय, मानव संसाधन, जल संसाधन आदि विभागों के अधिकारी, इस क्षेत्र में काम करने वाले स्वयंसेवी संगठन आदि शरीक रहेंगे।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीएम हीरा लाल गुरुवार को देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह बांदा में चलाए गए तीन अभियानों खंती वा तालाबों की खुदाई, कुआं-तालाब जियाओ और वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें