फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकारियों की टीम आज आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर निगरानी और उनका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा हरेक जिले में नामित की गईं वरिष्ठ महिला अधिकारियों की टीमों ने अपने जनपदों में भ्रमण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के लिए नामित महिला अधिकारी जसजीत कौर (आईएएस), नीतू चंद्रा (पीपीएस) और सुश्री वंदिता श्रीवास्तव (पीसीएस) शुक्रवार को अपने पहले निरीक्षण में बांदा आ रही हैं। ये अफसर यहां 20 अक्तूबर तक रहेंगी और शासन की प्राथमिकता वाली महिलापरक योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा और मौका मुआयना करेंगी।
डीएम हीरालाल ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि 18 अक्तूबर को सर्किट हाउस में उक्त महिला अधिकारी सभी विभागीय अधिकारियों के साथ दोपहर 12 बजे बैठक करेंगी और उसके बाद स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें