फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आज पहली पंगत में बैठकर साधु-संत छकेंगे भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। सिमौनीधाम मेले और भंडारे की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 11 पंडालों में साधु-संतों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। 15 से 17 दिसंबर तक भंडारा चलेगा।
विज्ञापन

भंडारे के लिए कारीगर मालपुआ, जलेबी, पूड़ी, सब्जी तैयार कर रहे हैं। स्वामीजी के भक्त दिल्ली, हरियाणा, उज्जैन, आगरा, सहित आसपास के भक्तों ने डेरा डाल दिया है। श्रमदानी अपने-अपने काउंटरों की व्यवस्था संभाल रहे हैं। आलू धुलाई, कटाई का कार्य शुरू हो गया है। साधु-संतों ने मधुबन में डेरा डाल दिया।
उधर, सभी विभागों ने मेला प्रदर्शनी में अपने स्टॉल लगा लिए हैं। बिजली पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त है। मेला व भंडारे के प्रभारी एसडीएम नमन मेहता का कैंप भी लग गया है। 40 सीसीटीवी कैमरों से मेले की निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय जूट बोर्ड पर्सन ने 16 स्टाॅल लगाए हैं। सहायक निदेशक मनोज थर्रानी ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली के जूट बोर्ड के कारीगरों ने सामान स्टाॅल पर लगाए है। मौनी बाबा हस्तशिल्प महोत्सव में 30 दुकानें नेहरू युवा मंडल बेवर ने लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें