फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जुमा के मद्देनजर पुलिस ने कसी कमर

विज्ञापन
कोतवाली में नागरिकों को संबोधित करते एसपी जीपी साहा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नागरिक संशोधन एक्ट और एनआरसी का मुद्दा गर्माने के बाद शुक्रवार को तीसरे जुमा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली में नगर के संभ्रांत हिंदू-मुस्लिमों के साथ बैठक कर कहा कि बांदा पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ है। शांति व्यवस्था बरकरार रखें। गलतफहमी का शिकार न हों।
विज्ञापन

पिछले दो जुमा की नमाजों के बाद मुख्यालय की नवाबी जामा मस्जिद में उक्त दोनों कानूनों के खिलाफ मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए थे। हालांकि दोनों जुमा को पुलिस लगभग सभी मस्जिदों में तैनात थी। उधर, प्रदेश के कुछ शहरों में हुई हिंसा के बाद इस जुमा को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
जुमा की नमाज के अवसर पर जामा मस्जिद सहित उन सभी मस्जिदों में जहां जुमा की नमाज अदा की जाती है वहां आसपास पुलिस पर्याप्त संख्या में रहेगी। लगभग सभी थानों का फोर्स मुख्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि शांति और सौहार्द तथा शहर की पुरानी चली आ रही आपसी सद्भाव की वरासत को बरकरार रखें।
यह हम सबकी जिम्मेदारी है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सूचना हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर भी कोई आपत्तिजनक पोस्ट न करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी लोगों ने आपसी सद्भाव और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।
यहां कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि कुछ लोग सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों के बीच गलतफहमी पैदा कर रहे हैं।
ऐसा कोई कानून नहीं पास हुआ है जिसमें यहां के लोगों को देश से निकाला जाए। अपर एसपी एलबीके पाल ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कानून तो सिर्फ पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है। बैठक में लोगों को एनआरसी कानून से संबंधित जानकारी की प्रतियां बांटी गईं।
एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिपाठी, हबीब उल्ला, तौफीक रजा, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें