फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कटखने कुत्ते को पकड़ने के लिए झोंकी ताकत, दौड़ाईं 12 टीमें

Thu, 30 Nov 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कटखने कुत्ते का आतंक दूसरे दिन भी आतंक फैला रहा है। नरैनी से छह किमी. दूर कालिंजर मार्ग में बसराही गांव पहुंचकर सात लोगो को काट लिया। जिस कारण आसपास के लोग दहशत में है। छोटे बच्चों को घर के अंदर किए हुए हैं। नगर पंचायत ने कुत्ते को पकड़ने के लिए 12 टीमें लगाईं हैं।
विज्ञापन

नरैनी के बाद कटखना कुत्ता बसराही गांव पहुंचकर गुरुवार को सात लोगों देवलपुर निवासी सुनील (21), धोबिन पुरवा निवासी मोमिल (52), अनिल (25), विनय (18), अनमोल (8), वीरेंद्र (7), मुन्नी (55) को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी में रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। बता दें कि बुधवार को इस कुत्ते ने 26 लोगो को काटकर लहूलुहान कर दिया था। सीएचसी प्रभारी डाॅ. लवलेश पटेल ने बताया कि आज भी कुत्ते काटने वाले आए थे। सभी को रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है।
उधर, कटखने कुत्ते को खोजबीन करने के लिए उपजिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी विकास यादव के आदेश पर नगर पंचायत की 12 टोली बनाकर लगभग 50 सफाई कर्मियों को इस काम में लगाया गया है। नगर पंचायत कार्यालय सहायक आकाश शिवहरे ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में एक-एक टोली कुत्ते की खोजबीन करेगी। इस कार्य में नगर पंचायत के लगभग 50 सफाई कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें