फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

Sat, 31 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 18 हिमांश बाबू। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। घर के सामने स्थित तालाब के किनारे खेलते समय मासूम की डूबने से मौत हो गई। देर शाम जब माता-पिता अपने खेत से लौटे तो बच्चे को घर में नहीं पाया। गांव और तालाब में तलाश की गई तो उसका शव उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र ऐला गांव निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उसके साले राजेंद्र प्रसाद का तीन वर्षीय पुत्र हिमांश बाबू अपने घर के सामने स्थित तालाब के किनारे खेल रहा था। तभी उसका पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया। मौके पर कोई परिजन नहीं थे। पिता राजेंद्र व मां गुड़िया खेत से चारा लेने के लिए गईं थीं। शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे जब माता-पिता खेत से लौटे तो उन्होंने हिमांश बाबू की तलाश की।
पूरे गांव में खोज लेने के बाद जब टार्च जलाकर तालाब में देखा तो उसका पुत्र तालाब में उतराता मिला। उन्होंने तालाब से हिमांश को लेकर प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। वहां उन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हिमांश दो भाइयों में बड़ा था। पिता खेतिहर मजदूर हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि तालाब में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें