पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। संवाद
पैलानी। चिल्ला थाना पुलिस और एएनटीएफ झांसी व कानपुर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 65 किग्रा सूखा गांजा बरामद हुआ।
थाना प्रभारी अर्पित पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस और एएनटीएफ झांसी की टीम गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अतरहट गांव के पास तीन संदिग्ध पकड़े गए। तलाशी के दौरान उनके पास से 65 किग्रा गांजा व तीन मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में अतरहट निवासी अंकित उर्फ कल्लू, सौरभ उर्फ बिल्लू, खप्टिहा कलां गांव निवासी संजय उर्फ बउवा शामिल हैं। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो का आपराधिक इतिहास भी है। अंकित पर कानपुर नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि संजय के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कहा कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम में एएनटीएफ झांसी प्रभारी चंदन पांडेय, चौकी प्रभारी पपरेंदा अंश त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।