फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध खनन में तीन पोकलैंड और 20 ट्रक सीज

विज्ञापन
भुरेड़ी खदान में जांच करतीं डीएम जे.रीभा व अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी ने टीम के साथ मंगलवार की रात भुरेड़ी खदान की जांच की। पट्टा की अवधि समाप्त होने के बाद भी खदान में खनन होते मिला। मौके पर मिले 20 ट्रक और तीन पोकलैंड सीज कर दी गईं। डीएम ने खनिज अधिकारी को पट्टा क्षेत्र में अवैध खनन की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सदर तहसील के भूरागढ़ के बगल केन नदी में संचालित भुरेड़ी खदान का पट्टा 16 दिसंबर 2024 से 17 जून 2025 के लिए था। 17 जून की 12 बजे रात के बाद किया गया खनन अवैध है। जिलाधिकारी जे.रीभा ने जिला खनिज अधिकारी राज रंजन सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को सुबह नौ बजे भुरेड़ी खदान पहुंचकर जांच की। मौके पर केन नदी में खनन किया जा रहा था। करीब 20 ओवरलोड ट्रक खड़े मिले। साथ ही तीन पोकलैंड और जेसीबी भी खनन करते पकड़ी गईं। सभी को सीजकर मटौंध थाने में खड़ा कराया गया है।
जिलाधिकारी ने खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर और नियम विरुद्ध पट्टा क्षेत्र के अंदर किए गए खनन की जांच के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए। कहा कि जांच कर दो दिन में रिपोर्ट दें। अधिकारियों के मुताबिक पट्टाधारक ने खनन क्षेत्र सीमा के बाहर बड़े पैमाने पर खनन किया है। उस पर दो करोड़ तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें