फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से पारा गिरा, तेज धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंगलवार की शाम झमाझम बारिश से तापमान में कमी आई, लेकिन दूसरे दिन बुधवार को तेज धूप ने उमस व बेचैनी बढ़ा दी। वहीं बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 25 से 28 के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इसके बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। उमस और बेचैनी बढ़ने से लोग परेशान रहे। मौसम में नमी बढ़ने के कारण घर और बाहर उमस से लोग पसीना-पसीना रहे। हवा की भी गति थमी रही। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में न्यूनतम 52 व अधिकतम 87 प्रतिशत आर्द्रता रही। इससे उमस जोर पकड़ रही है। बताया कि अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है। जनपद में 25 से 28 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
उधर, मंगलवार को झमाझम बारिश होने के बाद किसानों में खुशी है। वे धान की बेड़ डालने और मेड़बंदी के कार्य में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी बारिश के आसार हैं। इससे अच्छी उपज होगी। इसलिए पहले से बेड़ आदि की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शंकर नगर मोहल्ले के लिए बारिश बनी आफत
बांदा। शहर में मंगलवार को शाम हुई बारिश के बाद शंकर नगर मोहल्ले में जगह-जगह जल भराव हो गया। नगर पालिका की ओर से यहां नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई गई। इसलिए लोगों को पहली बारिश में ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ज्यादातर गलियों की नालियां चोक हैं। बारिश व घरों का पानी सड़क में भरता है। यह कई दिनों भरा रहने से लोग बीमार हो रहे हैं। इसी तरह सर्वोदय नगर, स्वराज कालोनी, कुशवाहा नगर और अन्य मोहल्लों में भी दूसरे दिन भी जल भराव रहा। नालियों में कूड़ा बजबजा रहा है।

बिजली कटौती ने किया परेशान, शहरवासी रहे बेहाल
बारिश के कारण मंगलवार को शाम से ही शहर व ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। बुधवार को सुबह से शहर के ज्यादातर मोहल्लों में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। शहर के पीलीकोठी उप केंद्र से जुड़े स्टेशन रोड, अलीगंज, टेलीफोन टावर, छोटी बाजार व महेश्वरी देवी फीडर में हर घंटे ट्रिपिंग के कारण लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। वहीं भूरागढ़ उपकेंद्र में भी बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। इससे जुड़े शहर के निम्नीपार, खुटला, रहुनिया, कांशीराम कालोनी, कटरा, कंचन पुरवा में लोग दिन में बिजली कटौती को लेकर परेशान रहे। शहरवासियों का कहना है कि तापमान कम होने के बाद भी बिजली व्यवस्था ढर्रे पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें