फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 28- बिसंडा पुलिस की गिरफ्त में तीनाें चोर। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान बाघा मंडी के पास खड़े एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र के मंसूर गांव निवासी मुकेश बंजारा, पंजाब बठिंडा के सिकरी बाजार निवासी सोनू सिंह व फिरोजाबाद जनपद के टुंडला थाना क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी मुकेश बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से 70 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर उन्होंने विभिन्न स्थानों से चोरी किए जाने की घटना को स्वीकार किया।
बताया कि पिछले माह कस्बा ओरन में तथा चार-पांच माह पूर्व बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल व भदेहदू गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। ओरन में 26 जुलाई, चार मार्च को भदेहदू व तीन अप्रैल को कायल गांव में चोरी की थी। उनके पास से तीन मोबाइल भी मिले हैं। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी ओरन हरिशरण सिंह, अनिल कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें