फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेंगू के तीन मरीज मिले, बुखार के 12 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। शनिवार को पैथोलॉजी जांच में तीन मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि की गई है। उधर, मौसम के उतार चढ़ाव के चलते बुखार से ग्रसित 12 और मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बा निवासी किशन (19), बबेरू के पारा बन्नू बेगम गांव निवासी रामबाबू (30) और मटौंध के त्रिवेणी गांव निवासी मयंक (19) की शनिवार को हुई पैथोलॉजी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। पैथोलॉजी में बुखार से संबंधित 255 मरीजों ने जांच कराई है।
उधर, तिंदवारी गांव निवासी केशव (42), छतरपुर निवासी कालका (50), महुआ निवासी सुखदेव (45), कपसा गांव निवासी सुनैना (65), परशुराम तालाब निवासी रामआसरे (60), करबई गांव निवासी रामादेवी (31), अलिहा गांव निवासी मयंक (8), छिलोलर गांव निवासी अमर (10), खाईंपार निवासी किरन (13), गिरवां निवासी प्रेमचंद्र (25), कोनी बिसंडा निवासी अंशिका (9), पचनेही गांव निवासी धर्मेंद्र (35) को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में शनिवार को तकरीबन 1200 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। ओपीडी में तकरीबन 300 मरीज बुखार के पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें