बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में युवक पर जानलेवा हमले से हुई मौत के मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि गुरेह गांव में पांच नवंबर की रात गुरेह गांव निवासी प्रेमचंद्र को उसके पूर्व परिचित लोगों ने फोन करके बाईपास चौराहा गुरेह बुलाया था। यहां शराब ठेके के पास उनमें आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर आरोपियों ने प्रेमचंद्र की सिर पर लाठी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। घायल युवक की इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में मौत हो गई थी। इस घटना में शामिल गुरेह गांव के साहिल सिंह को महोखर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।