फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने दवा के धोखे कीटनाशक पीया, मौत

Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। अनपढ़ होने के चलते महिला ने दवा की बजाए घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जसपुरा सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ौला गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी बबली (38) ने शुक्रवार की शाम घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के समय वह पड़ोस में था। जब वह घर पहुंचा तो जानकारी हो सकी। उसने पत्नी को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति के मुताबिक, उसकी पत्नी अनपढ़ थी। बीमार रहती थी। दवा के धोखे घर में रखे कीटनाशक का पाउडर घोल कर पी लिया। जिससे उसकी मौत हुई है। घर में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। पति राजकोट से मजदूरी करके चार दिन पहले गांव लौटा था। शादी को 19 साल हो चुके हैं। उसके तीन पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि परिजन दवा के धोखे जहर खाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें