फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाजिर नहीं हुआ तीसरा आरोपी आकिब, अगली सुनवाई 24 को

Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 31 बैंक अ​धिकारी मनोज कुमार। संवाद
विज्ञापन
बांदा। बच्चों के यौन शोषण से जुड़े सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को तीसरे आरोपी मोहम्मद आकिब की गवाही होनी थी, लेकिन अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इस मामले में अब अगली सुनवाई 24 मार्च नियत की गई है। वहीं अभियोजन पक्ष ने एक गवाह पेश किया। जिसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी आकिब के वकील ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए हाजिर माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस बीच फांसी की सजा पाए रामभवन जेई को जेल से तलब किया गया था और वह अदालत में दूसरी बार भी हाजिर हुआ। अगली तारीख मिलने पर उसे वापस जेल भेज दिया गया। हालांकि दुर्गावती जेल से किसी को तलब नहीं किया गया। इधर, आकिब के खिलाफ कुल 12 गवाह नामित किए गए हैं, जिनमें से सीबीआई पांच से छह गवाहों को पेश करने की बात कह रही है। यह मामला वर्ष 2021 से विचाराधीन है और अब अगली सुनवाई 24 तारीख को तय की गई है।

बैंक मैनेजर के दर्ज हुए बयान
यौन शोषण के मामले में शुक्रवार को दिल्ली के केनरा बैंक के अधिकारी मनोज कुमार कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके बयानों को दर्ज किया। हालांकि बैंक अधिकारी के पूरे बयान दर्ज न हो पाने के कारण अब उन्हें अगली तारीख में फिर आना होगा। जिससे उनके संपूर्ण बयान दर्ज कराए जा सकें। सीबीआई के लोक अभियोजक धारा सिंह मीना के अनुसार, इस जटिल मामले में जल्द ही एक महत्वपूर्ण फैसला आने की उम्मीद है। सीबीआई ने इस संबंध में गूगल सहित आठ अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं और जांच जारी है। साथ ही अन्य गवाहों के बयान भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मामले का विवरण और सीबीआई की जांच

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस यौन शोषण मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली निवासी मोहम्मद आकिब को मुख्य आरोपी बनाया है। गौरतलब है कि इस मामले में दंपती को 20 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अब सीबीआई की जांच तीसरे आरोपी मोहम्मद आकिब पर केंद्रित है, जो कथित तौर पर इस अपराध में संलिप्त रहा है। यह भी बताया गया है कि आकिब इंटरनेट के माध्यम से दूसरे देशों में बच्चों के अश्लील वीडियो भेजता था।

फोटो - 31 बैंक अधिकारी मनोज कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें