अतर्रा। शादी समारोह में परिवार के साथ शामिल होने गए किसान के ताला बंद मकान में छत के रास्ते से घर में घुसकर चोर ने करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी में हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी के तहरीर पर चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के खटौरा गांव निवासी किसान विवेक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीते 28 फरवरी की रात को वह गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गया था। देर रात जब वापस घर आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। खोजबीन करने पर अलमारी में रखे हुए जेवर व पांच हजार रुपये नगदी भी गायब थी। घर पर जांच-पड़ताल करने पर छत के रास्ते से चोरों के द्वारा घटना को अंजाम देना पाया गया है। गृहस्वामी ने बताया कि गांव में पता करने पर गांव के ही रहने वाले संतोष ने घर में छत के रास्ते से घुसकर चोरी को अंजाम दिया है। तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।