फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चार इंस्पेक्टर व 13 चौकी इंचार्ज फिर बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में एक बार फिर चार इंस्पेक्टर और 13 दरोगाओं को नई जगह तैनाती की गई है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर रामजीत गौड़ को अपराध थाना बिसंडा से प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज बनाया गया है। अनिल कुमार को फतेहगंज से चिल्ला थाना इंस्पेक्टर, सुरेश सैनी अपराध थाना नरैनी से प्रभारी निरीक्षक नरैनी बनाया गया है।
विज्ञापन

श्यामबाबू शुक्ला को कार्यवाहक निरीक्षक बिसंडा से प्रभारी निरीक्षक थाना बिसंडा की तैनाती दी गई है। उधर, चौकी प्रभारी अलीगंज दिलीप कुमार मिश्रा को मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी, यज्ञ नारायण भार्गव को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी खुरहंड गिरवां, संतलाल सरोज को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी, अरविंद कुमार मौर्य को कोतवाली नगर से मंडी समिति चौकी प्रभारी, राकेश द्विवेदी को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी अलीगंज भेजा है।
अजीत प्रताप सिंह को थाना पैलानी से प्रभारी चौकी पपरेंदा, राजेश मिश्रा को जसपुरा से प्रभारी चौकी खप्टिहा कलां, वीरेंद्र त्रिपाठी को अतर्रा से एसएसआई बदौसा, संजय मिश्रा को बदौसा से चौकी प्रभारी ओरन, राजेश कुमार मिश्र को बिसंडा से चौकी प्रभारी सिंहपुर, राजेश कुमार मौर्य को बबेरू से एसएसआई कोतवाली नगर, भवानी सिंह को पुलिस लाइन से मटौंध, सुभाषचंद्र वर्मा को पुलिस लाइन थाना मटौंध भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें