फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर चोरी

Mon, 19 Oct 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 2-मकान का पिछला हिस्सा, यहीं से चोरों के आने का है अनुमान। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के गांव बहिंगा में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। महिला करीब 15 दिन बाद घर लौटी तो तीन बक्सों के ताले टूटे मिले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहिंगा निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके पति राम सजीवन कैंसर से पीड़ित हैं और बबेरू में बेटे अनिल के साथ रह रहे हैं। करीब 15 दिन पहले वह पति का हालचाल लेने बबेरू गई थीं। इस दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये, सोने की एक जोड़ी नाक की बेसर, सोने की दो सलाई, चांदी के नौ सिक्के, तीन जोड़ी बिछिया और एक जोड़ी पायल चोरी कर ले गए।
बृहस्पतिवार को घर लौटने पर उसे वारदात की जानकारी हुई। आसपास पूछताछ के बाद उन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक शिवकरण सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें