पैलानी। थाना जसपुरा क्षेत्र के एक गांव में पशुओं की रखवाली कर रहे एक वृद्ध (65) को बंधक बना मुंह में कपड़ा ठूंस कर अमानवीय हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार वह पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े में लेटे थे। रात करीब तीन बजे दो युवक वहां पहुंचे। उन्हें पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवकों ने उनके साथ अमानवीय घटना की। वह दर्द से तड़प उठे। यह देख युवक वहां से भाग निकले।