फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाना अच्छा न बनाने का ताना देने पर महिला ने दी जान

Tue, 03 Nov 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थानाक्षेत्र के खुरहंड गांव में काजल (23) ने रविवार दोपहर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पति के मुताबिक अक्सर उसे खाना अच्छा बनाने की बात पर ताना दिया जाता था। संभवत: इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। कानपुर से आए मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
खुरहंड निवासी राजकुमार ने बताया कि पत्नी काजल ने रविवार दोपहर फंदा लगा लिया। वह चित्रकूट में पशु एंबुलेंस में संविदा पर कंपाउंडर के पद पर तैनात हैं। घटना के समय ड्यूटी पर थे। घर से फोन आने पर उन्हें जानकारी हुई। काजल को घर में कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के चमनगंज से आए काजल के पिता बृजेश कुमार ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने बेटी का विवाह किया था। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके हैं। मायके पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें