फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्य चौराहे पर चार घंटे लगा जाम, पुलिस नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्री पहाड़। गिरवां कस्बा के मुख्य चौराहे पर शाम को पांच बजे के बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया। लोग पुलिस को सूचना देते रहे, पर कोई नहीं पहुंचा। करीब चार घंटे बाद जाम खुला और वाहन आगे बढ़े।
विज्ञापन

गिरवां मुख्य चौराहे से मध्य प्रदेश की ओर से मौरंग से ओवरलोड ट्रैक्टर, ट्रक और क्रशरों से गिट्टी के ट्रक गुजरते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। गर्मी में यह जाम स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रहा है। रविवार को शाम मध्य प्रदेश की तरफ से आए ओवरलोड ट्रक के गड्ढे में फंसकर गुल्ला टूटने जाम लग गया। शाम पांच बजे लगा जाम देर रात खुल सका। इस बीच जाम में फंसे कार, एंबुलेंस के मरीज, आम जन परेशान रहे। फोन से थाना में फोन लगाते रहे,पर घंटों तक कोई नहीं पहुंचा। बाद में फंसे ट्रक को हटाने के बाद जाम खुला और लोग आगे बढ़े। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें