बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव में गैंगस्टर की छह लाख दो हजार की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पूर्व में भी इसी गैंगस्टर की 76 लाख 41 हजार 500 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव के गैंगस्टर आरोपी शिवरंजन उर्फ भइयन की आपराधिक कार्याें से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया है। शिवरंजन उर्फ भइयन द्विवेदी के ऊपर गैंगस्टर एक्ट, हत्या तथा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हैं।
इस पर नरैनी कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसकी विवेचना प्रभारी थाना कालिंजर दिपेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट बांदा के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
कुर्की टीम में नायब तहसीलदार हेमन्त सिंह पटेल, प्रभारी निरीक्षक कालिंजर दिपेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नरैनी राम मोहन राय, प्रभारी निरीक्षक नरैनी राम मोहन राय, निरीक्षक अपराध नरैनी राम किशोर सिंह आदि शामिल रहे। ौ