बांदा। शहर के पद्माकर चौराहा स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा में एक महिला और कर्मचारियों के बीच विवाद से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। डीसीडीएफ सिविल लाइन निवासी महिला ने कोतवाली प्रभारी को दी गई तहरीर में कहा है कि वह बैंक आफ इंडिया में खाता धारक है।
मंगलवार को दोपहर वह बैंक गई तो बैंक प्रबंधक व दो अज्ञात कर्मचारियों ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़कर बैंक में बैठाने का प्रयास किया। मैनेजर ने कर्मचारियों से कहा कि इसे उठाकर फेक दो। उधर, बैंक प्रबंधक ने आरोप गलत बताते हुए कहा कि तमाम खाता धारकों की मौजूदगी में महिला बेवजह बैंक में हंगामा मचा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।