नरैनी (बांदा)। पुलिस ने चार माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के सामान सहित तीन को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर (पनगरा) में 23 सितंबर को चोरों ने रामेश्वर पुत्र बब्बू केवट के घर से दो लाख रुपये व गहने चोरी कर लिए थे। एसपी के आदेश पर 13 अक्टूबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर चोरों का एक मोबाइल मिला था। इसे सर्विलांस में लगाकर चोरों तक पहुंचा गया। बताया कि पुलिस टीम ने बांदा मार्ग कच्ची सड़क से सिंहपुर निवासी रज्जब उर्फ हुकमा, अनीस खां, नरैनी कस्बा निवासी नंदकिशोर उर्फ नत्थू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी गए गहने व 16,300 रुपये बरामद किए हैं। अनीस के पास से 315 बोर तमंचा बरामद किया।