फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि 2021 में पत्नी के निधन के बाद से उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी रामबाबू (27) ने बुधवार को सुबह घर के अंदर फोन के केबल से छत में लगे लोहे के एंगल से फंदा लगा लिया। मां कुसुमा खेत से लौटी तो उसने रामबाबू को फंदे से लटका देखा। प्रधान अशोक प्रजापति ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। वर्ष 2021 में पत्नी रामप्यारी का निधन हो गया था। तब से उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं थी। वह शराब लती हो गया था।
विज्ञापन

घटना से पूर्व मंगलवार की रात उसने अपना दाहिना हाथ भी काट लिया था। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि रामबाबू शराब का लती था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें